रेवाड़ी-जैन कनेक्ट संवाददाता | महिला जैन मिलन पारस समिति द्वारा भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न धार्मिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बुधवार को जैन बड़े मंदिर प्रांगण में सम्मानित किया गया। इस आयोजन में समिति की सभी सदस्याएं पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ उपस्थित रहीं।
🔸 कार्यक्रम का शुभारंभ – णमोकार मंत्र और दीप प्रज्वलन से हुआ
🌸 विजेताओं में शामिल रहीं – चित्रांशी जैन, हितैषी जैन, स्वर्णलता जैन, राजबाला जैन, सुमन जैन, कनक जैन, रुपिन जैन, रजनी जैन, कुसुम जैन, सरला जैन, मोनिका जैन व निकिता जैन
🏆 विजेताओं को किया गया सम्मानित – स्मृति चिन्ह और पुरस्कार भेंट किए गए
🪔 भक्ति भाव का रंग – पालना और बधाई गीतों पर सदस्याओं ने किया भावपूर्ण नृत्य
🤝 कार्यक्रम में सहयोग देने वाले – नीरू जैन, रेणु जैन, क्षमा जैन, नीता जैन, अनीता जैन, अंकिता जैन, आशा जैन, हर्षित जैन, एकता जैन, सीमा, सुमन जैन और कशिश जैन
समारोह में भक्ति, उत्साह और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने जैन समाज के सांस्कृतिक मूल्यों और धार्मिक आस्थाओं को सजीव कर दिया।

Leave a Reply